google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, गुडा जाटान में नातिन का जन्म प्रमाण पत्र मौके पर मिला, परिवार ने जताया आभार

पाली : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे “शहरी सेवा शिविर-2026” आमजन के लिए राहत और त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। पाली जिले में आयोजित शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में नगरपालिका सादड़ी के ग्राम गुडा जाटान में आयोजित शहरी सेवा शिविर में एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। शिविर के दौरान रायशा चंदेल की दोहिता (नातिन) के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन प्राप्त होते ही नगरपालिका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर पूरी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण किया और जन्म प्रमाण पत्र मौके पर ही जारी कर दिया।

जन्म प्रमाण पत्र हाथों-हाथ मिलने पर परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सरकार की इस पहल से अब आमजन को घर के नजदीक ही त्वरित सेवाएं मिल रही हैं।

लाभार्थी परिवार ने बताया कि शिविर में बिना किसी परेशानी के उनकी नातिन का जन्म प्रमाण पत्र तत्काल जारी हो गया, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिली। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों का समय और संसाधनों दोनों की बचत हो रही है। प्रशासन का कहना है कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button