google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

10 हजार से शुरू हुआ सफर, अब 50 हजार के ऋण से बदली जिंदगी, स्वनिधि योजना ने तीजा देवी को बनाया आत्मनिर्भर

पाली : राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनते जा रहे हैं। मंगलवार को नगर निगम परिसर में आयोजित शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई, जिसमें पाली शहर की एक महिला ने सरकारी सहायता के बल पर न केवल अपना व्यवसाय बढ़ाया, बल्कि आर्थिक रूप से भी खुद को मजबूत बनाया।

पाली शहर के महाराणा प्रताप चौराहा क्षेत्र निवासी तीजा देवी लंबे समय से सब्जी विक्रय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन के दम पर अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखा। इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिला, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

तीजा देवी ने बताया कि उन्हें योजना के तहत वर्ष 2022 में 10 हजार रुपये का पहला ऋण, वर्ष 2024 में 20 हजार रुपये का दूसरा ऋण तथा समय पर ऋण चुकाने के बाद 50 हजार रुपये का तीसरा ऋण स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहायता का उपयोग कर उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और अधिक मात्रा में सब्जियां खरीदना शुरू किया।

उन्होंने कहा कि व्यवसाय बढ़ने से उनकी आय में वृद्धि हुई है और अब वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को पहले से बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। योजना से मिली सहायता ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है।

तीजा देवी ने राजस्थान सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी संचालकों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। यह योजना न केवल छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्रदान कर रही है।

शहरी सेवा शिविरों में इस तरह की सफलता की कहानियां यह साबित कर रही हैं कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने लगा है और आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button