
पाली : देशभर के छात्रों की आवाज को एक मंच प्रदान करने तथा शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के तहत शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पाली के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कोटा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित “छात्रों की गूंज” संवाद कार्यक्रम का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों तथा राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र मुंड ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो युवा आगामी चुनावों में इसका जवाब देंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने छात्रों और युवाओं से “छात्रों की गूंज” अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है।
पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक भीमराज भाटी एवं ब्यावर कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच तथा राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखोड़ा एवं गणपत पटेल ने कहा कि देश का युवा केवल निष्पक्ष परीक्षा और अपनी मेहनत का सम्मान चाहता है। लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है।
वहीं पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, यशपाल सिंह कुम्पावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी एवं ओमा चौधरी ने परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखा।
कार्यक्रम में हकीम भाई मेहबूब टी, मंगलाराम चौधरी, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, गुलाब सिंह गिरवर, सीताराम टांक, सुरबाला काला, गोबिंद बंजारा, राकेश मेवाड़ा, महेश जोशी, भेरूसिंह सोनाणा, महावीर कटारिया, ताराचंद चन्दनानी, विकास राठौड़, गोरधन प्रजापत, दिनेश दवे, मोहन सिंह गुडलाई, वागाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, मगराज सोनी, फारुख रंगीला, साबिर अशरफी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, असगर कुरैशी, धनराज लोहार, विक्रम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



