google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर बना बुजुर्गों का सहारा, फालना की फुली देवी को एक ही दिन में मिली वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति

पाली : राज्य सरकार द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनते जा रहे हैं। गुरुवार को नगरपालिका खुडाला फालना में आयोजित शिविर में विजय नगर, फालना निवासी श्रीमती फुली पत्नी चेलाराम मेघवाल को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ एक ही दिन में स्वीकृत कर बड़ी राहत प्रदान की गई।

श्रीमती फुली ने शिविर में सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही नगरपालिका की पेंशन शाखा ने बिना देरी किए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर आवेदन तैयार किया और उसी दिन उपखंड अधिकारी से स्वीकृति प्राप्त कर पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी कर लाभार्थी को सौंप दिया।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी विनयपाल के निर्देशन में पेंशन शाखा ने पूरे प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया। प्रशासन की सक्रियता के कारण लाभार्थी को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना ही एक ही दिन में योजना का लाभ मिल गया।

पीपीओ प्राप्त करने के बाद श्रीमती फुली ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका वर्षों का इंतजार इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार और नगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

शिविर के दौरान नगरपालिका प्रशासन ने शहरी सेवा शिविर-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पेम्पलेट वितरित कर पात्र लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना, लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना है। लगातार मिल रही सफलता से इन शिविरों के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button