google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नई इकाई गठित, पूर्व सैनिकों के हितों की लड़ाई होगी और मजबूत

पाली : पूर्व सैनिकों के संगठन को मजबूत बनाने और उनके हितों की प्रभावी पैरवी के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राजस्थान (जोधपुर प्रांत) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को ताड़केश्वर रामेश्वर सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने की।

बैठक में संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों के कल्याण और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा के बाद पाली जिला इकाई का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से कैप्टन लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित को पाली इकाई का अध्यक्ष तथा हवलदार ढगल सिंह चौहान को सचिव मनोनीत किया गया।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और जनहितैषी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि परिषद पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा समाज सेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण, संगठनात्मक विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को परिषद से जोड़ने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर कर्नल धन्नाराम, फ्लाइंग ऑफिसर नारायण सिंह जोधा, सीपीओ जब्बर सिंह, सार्जेंट जगदीश पारीख, सूबेदार महावीर सिंह, अशोक, राजेंद्र सिंह, गोविंददान, करणीदान, सुलेमान खान, मांगीलाल, हुकम सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

बैठक का संचालन सूबेदार पाबूसिंह जैतावत ने किया। अंत में संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए पूर्व सैनिकों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button