google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में 15 जुलाई को निजी स्कूलों की हड़ताल, आरटीई भुगतान और सरकारी नीतियों के विरोध में शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

पाली जिले में आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के लंबित भुगतान और निजी शिक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी नीतियों के विरोध में 15 जुलाई को जिले के निजी विद्यालय बंद रहेंगे। निजी शिक्षण संस्था विकास समिति की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। आंदोलन के तहत सीबीएसई और आरबीएसई माध्यम के अधिकांश निजी विद्यालय एक दिन के लिए शिक्षण कार्य बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

रतनचंद लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय में आयोजित समिति की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से आरटीई के तहत देय राशि का भुगतान लंबित है, जिससे निजी विद्यालयों के संचालन पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा निजी शिक्षा से जुड़ी विभिन्न नीतियों को लेकर भी विद्यालय संचालकों में असंतोष है। इन्हीं मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में 15 जुलाई के बंद को सफल बनाने के लिए पूरे पाली शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित कर अलग-अलग टीमों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सेक्टर ए – हिम्मत सिंह
सेक्टर बी – जगदीश मंत्री
सेक्टर सी – हरवंश दवे एवं जयशंकर त्रिवेदी
सेक्टर डी – प्रवीण दाधीच एवं भरत निम्बार्क
सेक्टर ई – कानाराम किर

वहीं सीबीएसई विद्यालयों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदीप दवे और योगेंद्र आर्य को सौंपी गई है। समिति ने जिले के सभी निजी विद्यालय संचालकों से बंद को पूर्ण रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रदीप दवे, जयशंकर त्रिवेदी, भीम सिंह, ओम मेवाड़ा, प्रवीण, भरत निम्बार्क, मुल्तान सिंह, वीरमदेव जोशी, नंदकिशोर, छोगाराम, जगदीश मंत्री, हेमंत, श्याम सुंदर, लक्ष्मण, नागेश्वर, ताराचंद, नितेश कुमार, रामकांत, रामनरेश, सीपी कुमावत, अमराराम, बालाजी, तन्मय मिश्रा, कुलदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यालय संचालक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में रतनचंद लोढ़ा बाल निकेतन विद्यालय के सचिव पुखराज ने सभी विद्यालय संचालकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button