google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हज 2027 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग तेज, राजस्थान हज ट्रेनर ने CEO को लिखा पत्र

पाली : हज-2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बीच आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजस्थान हज कमेटी के हज ट्रेनर एवं पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज ने हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को पत्र भेजकर आवेदन की अंतिम तिथि में कम से कम एक माह का विस्तार करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में बताया कि वर्तमान में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित है, लेकिन बड़ी संख्या में इच्छुक आवेदकों को पासपोर्ट बनवाने अथवा पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट कार्यालय से अगस्त माह की अपॉइंटमेंट मिल रही है। ऐसे में कई पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं।

आमीन अली रंगरेज ने कहा कि यदि आवेदन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई गई तो अनेक ऐसे लोग, जो इस वर्ष हज यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, केवल तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से आवेदन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने हज कमेटी ऑफ इंडिया से आग्रह किया कि सभी पात्र नागरिकों को समान अवसर प्रदान करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कम से कम एक माह बढ़ाने के आदेश शीघ्र जारी किए जाएं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि हज कमेटी इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर देशभर के हजारों संभावित हज यात्रियों को राहत प्रदान करेगी। आवेदन अवधि बढ़ने से पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी कर रहे आवेदकों को भी समय पर आवेदन करने का अवसर मिल सकेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button