google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पाली की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, डॉ. विक्रम सिंह जैतावत फिर बने जिलाध्यक्ष

पाली : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान) (विद्यालय शिक्षा), जिला पाली की प्रथम जिला साधारण सभा रविवार को राजकीय बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष शैतान सिंह के मुख्य मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से डॉ. विक्रम सिंह जैतावत को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश कुमावत को चौथी बार जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि संगठन का मूल मंत्र “राष्ट्र प्रथम” और “पहले कर्तव्य, फिर अधिकार” है। उन्होंने कहा कि महासंघ केवल शिक्षकों के अधिकारों की बात करने वाला संगठन नहीं, बल्कि शिक्षा, शिक्षार्थियों, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित वैचारिक मंच है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन और संगठन की कार्यशैली के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष शैतान सिंह ने संगठन की संरचना, कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने नियमित प्रवास, जनसंपर्क और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

घोषित जिला कार्यकारिणी में मूलचंद गर्ग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह जैतावत को उपाध्यक्ष (पुरुष), बबीता जोगवत को उपाध्यक्ष (महिला), प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष (माध्यमिक), अल्लारखां पठान को उपाध्यक्ष (प्रारंभिक), महेंद्र सिंह महेचा को उपाध्यक्ष (संस्कृत शिक्षा), छगन लाल लोंगेसा को सचिव (माध्यमिक), बिशन सिंह चारण को सचिव (प्रारंभिक), रेणुका राजपुरोहित को सचिव (महिला शिक्षा), गोपाल तंवर को सचिव (संस्कृत शिक्षा), भारत सिंह चौहान को अतिरिक्त जिला मंत्री, कुसुमलता दवे को महिला मंत्री तथा तेज सिंह सोढ़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यकारिणी में अध्यापक, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पुस्तकालयाध्यक्ष, कंप्यूटर शिक्षक, पंचायत शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह जैतावत ने संगठन के प्रति विश्वास जताने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थियों के हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। सभा का समापन कल्याण मंत्र, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button