google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का विस्तार, तीन नए नगर अध्यक्ष नियुक्त

पाली : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने पाली जिले में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए तीन महत्वपूर्ण नगर इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. यादव के निर्देश एवं प्रदेश महासचिव केशव तिवारी की स्वीकृति के बाद जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल की अनुशंसा पर इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।

जारी आदेश के अनुसार सुमेरपुर नगर से एडवोकेट किशोर कुमार खंडेलवाल, तखतगढ़ नगर से तगाराम हीरागर तथा पाली नगर निगम क्षेत्र से विक्रम भाटी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन ने इन नियुक्तियों को जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी नगर कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़कर जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के जुड़ने से संगठन की गतिविधियों में तेजी आएगी और पाली जिले में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय और सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

नियुक्तियों के बाद संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह आहूवालिया, एडवोकेट भंवरलाल राजपुरा, बगदाराम मेघवाल (कोसलाव), चिमनाराम भाटी (रूपवास), भगवत सिंह जोधा (मुलियावास), सदाराम विश्नोई सहित अनेक कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त नगर अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और जनसरोकारों से जुड़ा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button