पाली में 1200 विद्यार्थियों ने एक साथ गाया ‘वंदे मातरम्’, 70 से अधिक संस्थाओं ने दी राष्ट्रगीत को भावपूर्ण स्वरांजलि

पाली : राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को पाली शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद एवं भारतीय जैन संगठना पाली के संयुक्त तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट क्लब के बाहर डाक बंगला चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शहर की 70 से अधिक सामाजिक एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाते हुए राष्ट्रगीत को भावपूर्ण स्वरांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का सबसे प्रमुख आकर्षण शहर के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से पहुंचे करीब 1200 विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन रहा। विद्यार्थियों के सामूहिक स्वर से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया।
भारत विकास परिषद की अध्यक्ष नूतनबाला कपिला ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के इतिहास और उसके महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता की भावना और राष्ट्रप्रेम से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लोगों में राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य किया।
भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.डी. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना प्रत्येक नागरिक में होनी चाहिए।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी सहित प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने इतने बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी भाग्यशाली है कि उसे ऐसे ऐतिहासिक और स्वर्णिम अवसरों को देखने एवं उनमें सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता की सराहना की।
भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष अमरचंद बोहरा के निर्देशन में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बोहरा ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
जैन संगठना के सचिव बसंत सोनी मंडिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि महिला विंग सचिव दीपमाला सिंघवी ने कार्यक्रम में महिलाओं की टीम की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

कार्यक्रम में शहर की अनेक शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से—
सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय
तारकेश्वर रामेश्वर बालिका विद्यालय
वंदे मातरम् उच्च माध्यमिक विद्यालय
हंस निर्वाण विद्यालय
भारतीय विद्या मंदिर एवं बीएड कॉलेज
रतनचंद उच्च माध्यमिक विद्यालय
मधुरम उच्च माध्यमिक विद्यालय
बालिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय
बांगड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय
सहित कई अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए।
प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में संरक्षक बजरंग हुरकट, जिला समन्वयक जगदीश झंवर, कमल गोयल, प्रदेश प्रभारी इंदू शर्मा, रमेश सांड़, मधुसूदन लाखोटिया, रमेश मिश्रा, उर्मिला तापड़िया, राजेंद्र जैन, जिला संघचालक नेमीचंद आखावत, जिला कार्यवाहक सुरेश माथुर, राजकुमार कटारिया, मेघराज बम्ब, मदन मोहन गुप्ता, पुष्पा परिहार, रश्मि त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत, तहसीलदार विमलेश राणावत, श्रीसंघ सभा के विनय भंसाली, नगर निगम आयुक्त देवीलाल बुचचलिया, सीबीईओ दिलीप कर्मचंदानी, पार्षद विकास बुबकिया, अशोक बाफना, लवलेश कोठारी, राजूभाई मेडतिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रायोजक बीसीएमके के निदेशक मगराज जैन एवं ताराप्रकाश खंडेलवाल ने भी सहयोग प्रदान किया। आयोजन के समापन पर आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाली सभी सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



