जयपुर की नवनिर्वाचित उपमहापौर सरोज कंवर का रावणा राजपूत समाज ने किया सम्मान

पाली : रावणा राजपूत समाज के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल की ओर से शनिवार को जयपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित उपमहापौर सरोज कंवर एवं समाज के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरोज कंवर को वीर शिरोमणि मेजर दलपत सिंह देवली की तस्वीर भेंट की और उनके शौर्य, साहस एवं राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा को स्मरण किया।
समाज के प्रतिनिधियों ने सरोज कंवर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनप्रतिनिधि के रूप में आमजन से जुड़े मुद्दों और शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
समाज के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेश संयोजक अनिल सिंह बडगुजर एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान ने सरोज कंवर को उपमहापौर पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
प्रतिनिधियों ने कहा कि जयपुर नगर निगम के उपमहापौर पद पर उनका निर्वाचित होना समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर सरोज कंवर की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और समाज को विश्वास है कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान तथा शहर के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

सम्मान समारोह के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मेजर दलपत सिंह देवली की तस्वीर भेंट कर उनके शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा को नमन किया। इस मौके पर समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौहान ने कहा कि मेजर दलपत सिंह देवली का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि समाज की ओर से उनकी तस्वीर भेंट करने का उद्देश्य मेजर दलपत सिंह देवली के आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
पाली जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि सरोज कंवर को जयपुर नगर निगम में उपमहापौर की नई जिम्मेदारी मिलने से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज को उम्मीद है कि सरोज कंवर जनहित और विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज और शहर का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने सरोज कंवर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर समाज के अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें जब्बर सिंह सोढ़ा, देवी सिंह परिहार, रूप सिंह राठौड़, जितेंद्र सिंह पंवार, मान सिंह खींची, प्रताप सिंह खींची, हिमांशु सिंह सोलंकी, खीम सिंह चौहान, अनूप सिंह विशाला, दिव्या सिंह, दिलीप सिंह कच्छवाह, पृथ्वी सिंह गौड़, उदयवीर सिंह राठौड़, जगदीश सिंह चौहान, जय सिंह पंवार और अरविंद सिंह सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने आपसी एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और समाज के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।



