google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में गोपाष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण मंदिर में मंगलवार को होगा अन्नकूट महोत्सव

पाली : गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर टैगोर नगर स्थित गोकुलधाम के राधा-कृष्ण मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। रावणा राजपूत समाज विकास एवं सेवा समिति के राधा-कृष्ण मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री श्याम भक्तों की ओर से धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

अन्नकूट महोत्सव के मद्देनजर राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी और फूलों की मालाओं से सजाया जाएगा। मंदिर परिसर में विशेष सजावट की जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। आयोजन को लेकर श्री श्याम भक्तों में उत्साह है और सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

आयोजन के तहत मंगलवार शाम 7 बजे भगवान राधा-कृष्ण की महाआरती की जाएगी। इसके बाद अन्नकूट एवं 56 भोग का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सुख सिंह भाटी ने बताया कि गोपाष्टमी के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी आयोजन को लेकर श्री श्याम भक्त पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन करने और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। गोपाष्टमी पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अवसर बनेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button