google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

BCM ग्रुप के दीपावली स्नेहमिलन में उमड़ा उत्साह, टीवी अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने की शिरकत, 500 से अधिक चैनल पार्टनर हुए शामिल

पाली : BCM ग्रुप की ओर से जयपुर रोड स्थित जय अंबे रिसॉर्ट में दीपावली स्नेहमिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में टीवी अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस स्नेहमिलन समारोह में कंपनी से जुड़े तीन जिलों के करीब 500 चैनल पार्टनरों ने भाग लेकर आपसी मेल-मिलाप और उत्साह के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। समारोह में कंपनी के पदाधिकारियों, चैनल पार्टनरों और अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कंपनी की उपलब्धियों, विस्तार और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए मगराज जैन ने कहा कि BCM ग्रुप आज जोधपुर संभाग में प्रॉपर्टी क्षेत्र का एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। कंपनी वर्तमान में 53 प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने कार्य, बेहतर योजनाओं और चैनल पार्टनरों के सहयोग से बाजार में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने चैनल पार्टनरों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति में सभी सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

समारोह में मौजूद टीवी अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने BCM ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों की जरूरतों और सपनों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने लोगों के बीच विश्वास कायम करते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आम परिवारों की सोच और जरूरतों को प्राथमिकता देना कंपनी की विशेषता है।

कार्यक्रम के दौरान कई चैनल पार्टनरों ने कंपनी के कार्यों और योजनाओं की प्रशंसा की। साथ ही कंपनी की विभिन्न प्रॉपर्टी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। समारोह में चैनल पार्टनरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए BCM ग्रुप के साथ जुड़कर किए जा रहे कार्यों पर संतोष जताया।

इस अवसर पर अशोक बाफना, अनिल मेहता, विकास संकलेचा, तरुण संकलेचा, हजारीमल देवासी, धीरूभाई पटेल, पुखराज माली, हीरालाल सुमेरपुर, बंकट मालवीय सहित सैकड़ों चैनल पार्टनर मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेरणा माहेश्वरी एवं पारस भाटी अनजाना ने किया। समारोह का समापन आपसी सौहार्द, उत्साह और दीपावली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button