google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा सप्ताह में स्वास्थ्य सेवा का संकल्प, विहिप-बजरंग दल के निशुल्क मेडिकल कैंप में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवा

पाली : सेवा सप्ताह के तहत समाजसेवा की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, पाली द्वारा रविवार को बजरंगबाड़ी स्थित नवनीत विद्या मंदिर स्कूल में विशाल निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय रहते बीमारियों की पहचान कर लोगों को जागरूक करना था। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की विस्तृत जांच कर आवश्यक दवाइयों, उपचार और जीवनशैली संबंधी सुझाव दिए।

शिविर में डॉ. लक्ष्मण सोनी (टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रदीप चौधरी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. एच.आर. बालोटिया (मेडिसिन विशेषज्ञ), डॉ. राजेश कुमार (सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. प्रानकुल खंडेलवाल (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. रामकरण चौधरी (नर्सिंग अधिकारी) ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच के साथ विशेषज्ञों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी।

कार्यक्रम के समापन पर सेवा कार्य में योगदान देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगकर्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी, प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, नवनीत विद्यालय के संचालक सज्जन सिंह राजपुरोहित, सेवा प्रमुख गणेशाराम कुमावत, भीमराज चौधरी, हरीश सोनी, कैलाश कुमावत, जितेंद्र वैष्णव, रमेश थावानी, श्रवण भिलवारा, प्रमोद गॉड, प्रेम लोहानी, श्रवण रावल, ओमप्रकाश, गौरव शर्मा, प्रताप सिंह, भेरूसिंह राजपुरोहित, कैलाश जीनगर, सचिन कुमावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत समाजहित में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 14 जुलाई (मंगलवार, अमावस्या) को चंद्रशेखर महादेव मंदिर, नया गांव में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक और निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, नाक-कान-गला, हड्डी रोग, सर्जरी एवं फिजिशियन विशेषज्ञों द्वारा आमजन को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button