google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बंधन बाजार में उमड़ी भीड़, दूसरे दिन 4 हजार से अधिक लोगों ने लिया मेले का आनंद

पाली : राजा पार्क स्थित झाला गार्डन (बजरंग बाग रोड) में चल रहे तीन दिवसीय ‘बंधन बाजार 2026 – मेगा एग्जीबिशन विद कार्निवल’ में दूसरे दिन शहरवासियों की भारी भीड़ रही। शॉपिंग, मनोरंजन और खान-पान को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने वाले इस आयोजन में शुक्रवार को 4 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का दावा आयोजकों ने किया।

मेले के प्रवेश द्वार को राजस्थानी विरासत की झलक देते हुए आकर्षक रूप दिया गया है। यहां क्यूआर कोड के माध्यम से महज कुछ सेकंड में रजिस्ट्रेशन और नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी जा रही है। डिजिटल एंट्री व्यवस्था को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया।

गोबर से बने उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में हस्तशिल्प और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। विशेष आकर्षण गोबर से तैयार किए गए 400 से अधिक प्रकार के उत्पाद हैं। इसके अलावा ‘अपनी चादर’, पारंपरिक राजस्थानी परिधान, ऑर्गेनिक व ब्यूटी उत्पाद, इमिटेशन ज्वेलरी और फुटवियर की स्टॉल्स पर भी लोगों की भीड़ रही।

मेले में महिलाओं और परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार के कपड़े, गिफ्ट आइटम और घरेलू सजावट के उत्पाद उपलब्ध हैं। वहीं पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के परिधानों के साथ मोबाइल, गैजेट्स, बैग और अन्य एक्सेसरीज की स्टॉल्स भी लगाई गई हैं।

बच्चों के लिए मनोरंजन की व्यवस्था
आयोजन में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग से फन जोन तैयार किया गया है। इसमें प्ले जोन, झूले, कार्निवल राइड्स और विभिन्न गेम्स शामिल हैं। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ इन गतिविधियों का भी आनंद लिया।

संगीत और डांस कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह
मेले में लाइव म्यूजिक, सेल्फी पॉइंट और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कमलेश सोनी की ‘फास्ट फॉरवर्ड डांस एकेडमी’ की ओर से डांस एवं एंटरटेनमेंट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

फूड कोर्ट में विभिन्न व्यंजनों का स्वाद
आयोजन स्थल पर फूड कोर्ट भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। खरीदारी और मनोरंजन के साथ लोगों ने परिवार सहित खान-पान का आनंद लिया।


स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर
आयोजकों के अनुसार ‘अपना शहर… अपना व्यापार… अपना बंधन बाजार’ की थीम के साथ आयोजित इस मेले का उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, छोटे कारोबारियों, महिला उद्यमियों और नए स्टार्टअप्स को ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच स्थानीय बाजार और कारोबार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शहर में इस प्रकार का आयोजन किया गया है।

आयोजकों ने बताया कि मेले में राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक गैजेट्स, ज्वेलरी, फैशन उत्पाद, होम डेकोर और अन्य जरूरतों से जुड़े सामान की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। बीसीएम ग्रुप के पॉवर्ड और सोनाईवाला के सह-पॉवर्ड इस आयोजन में शहरवासियों को खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी अनुभव देने का प्रयास किया गया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button