google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में वृद्धजनों के सम्मान के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 150 बुजुर्ग हुए शामिल

पाली : समाज कल्याण सप्ताह के तहत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सेवा समिति वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए करीब 150 वृद्धजनों ने सहभागिता की। इस दौरान वृद्धजनों के विधिक अधिकार, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं और उनके कल्याण के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और संस्था का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के सचिव विक्रम सिंह भाटी रहे। उन्होंने वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उपलब्ध कानूनी सहायता एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने वृद्धजनों को अपने अधिकारों की जानकारी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जेथलिया ने संस्था की ओर से संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने वृद्धाश्रम, डे केयर सेंटर और हेल्थ केयर से संबंधित कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा वृद्धजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्तरों पर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में संस्था की सामाजिक सेवा गतिविधियों और वृद्धजनों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने समाज कल्याण सप्ताह के दौरान आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने वृद्धजनों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के बारे में बताया।

चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. गुलशन कुमार एवं जितेंद्र चौधरी ने वृद्धजनों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उम्रदराज लोगों के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, नियमित देखभाल और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की गई।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में वृद्ध कल्याण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं संस्था का सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि विक्रम सिंह भाटी, सेवा समिति अध्यक्ष प्रमोद जेथलिया एवं अन्य अतिथियों ने अरुण सूर्यवंशी, बाबूलाल सुथार, जय नारायण अरोड़ा, भवानी शंकर सोनी, राम सिंह गौड़ और सूर्य प्रकाश लड्ढा को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, बाली को भी वृद्ध कल्याण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मांगीलाल ने किया। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पाली संजय वैष्णव, अंकित शर्मा, अमराराम, सूर्य प्रकाश, अनुजा, निगम से महिपाल लालसा, अल्पसंख्यक विभाग से प्रशांत दवे सहित सेवा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सेवा समिति वृद्धाश्रम एवं डे केयर सेंटर के वृद्धजनों के अलावा जिले के अन्य वृद्धजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल करीब 150 वृद्धजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई और इसके साथ आयोजन का समापन हुआ।

कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे राज्य स्तर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के वृद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी पाली जिले के वृद्धजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेवा समिति वृद्धाश्रम, सफल सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम तथा दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह के वृद्धजनों ने सहभागिता की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बजरंग सिंह एवं OSD-इलेक्शन बिरजू गोपाल चौधरी भी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने रखा गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सार्थक बनाया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button