google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विहिप की जिला बैठक में हितचिंतक अभियान और संगठन विस्तार पर मंथन, आगामी कार्यक्रमों के लिए पालक नियुक्त

पाली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की जिला स्तरीय बैठक एम. शांतिलाल मेहता सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, हितचिंतक अभियान के विस्तार और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

बैठक का शुभारंभ प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर एवं जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत ने प्रभु श्रीराम दरबार और भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विहिप के प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा ने कार्यकर्ताओं को हितचिंतक अभियान के महत्व, उद्देश्य और संगठन की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाना और अधिक से अधिक लोगों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। हितचिंतक अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन के विचारों और उद्देश्यों को पहुंचाने का कार्य किया जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को प्रभावी बनाने और सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक में श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हें योजनाबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और कार्यक्रमों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पालकों की नियुक्तियां भी की गईं। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, जिला उपाध्यक्ष सवाई सिंह राजपुरोहित, जिला सह मंत्री किशन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, हीरालाल मालवीय, श्रवण भिलवारा, प्रमोद गॉड, श्रवण सिंह गुरलाई, प्रेम लोहानी, परमेश्वर शर्मा, लाभेश मालवीय, उगम सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button