google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के 250 से अधिक कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण, दो बैच में हुआ चार दिवसीय आवासीय कार्यक्रम

पाली : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और कार्मिकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग पाली की ओर से चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापति सामाजिक विकास संस्थान भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पाली एवं ब्यावर जिले के 250 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयुष्मान कंपाउंडर, नर्स, एएनएम, आशा सहयोगिनी एवं आयुष मित्र महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन दो बैच में किया गया। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 15 एवं 16 नवंबर को तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 17 एवं 18 नवंबर 2026 को आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान देकर प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं। इनमें डॉ. शिव कुमार शर्मा, डॉ. रविंद्र कुमार सहरिया, वेद प्रकाश कोशिक, डॉ. चंपालाल कुमावत, डॉ. रेणु जीनगर, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अंकित गर्ग एवं डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा ने अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया।

इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पाली जिला आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. कल्याण प्रसाद मीना, ब्यावर के सहायक निदेशक डॉ. सी.पी. सेन तथा पाली के पूर्व आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. योगेंद्र दीक्षित उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार सहरिया तथा सहायक प्रभारी डॉ. विजय कुमार रहे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देसूरी, रानी, बाली, सुमेरपुर एवं रोहट ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से जुड़े 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का समापन डॉ. शिव कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुआ।

चार दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी जानकारियों और अनुभवों को साझा करने का अवसर मिला। आयुर्वेद विभाग की इस पहल को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button