google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के 298 मतदान केंद्रों पर लगे महिला क्लस्टर कैंप, नवविवाहित महिलाओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने दिखाई रुचि

पाली : लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित नहीं रहे, इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र पाली के सभी 298 मतदान केंद्रों पर विशेष महिला क्लस्टर कैंप आयोजित किए गए।

इन शिविरों में नवविवाहित महिलाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों ने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए उत्साह के साथ भाग लिया। अभियान के दौरान विशेष रूप से उन महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनका विवाह होने के बाद नए क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना आवश्यक है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र पाली के सभी 298 मतदान केंद्रों पर विशेष महिला क्लस्टर कैंप आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के साथ ही अन्य पात्र नागरिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी संपादित की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाना और पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए मतदान केंद्र स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं, ताकि इच्छुक नागरिक आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकें।

विशेष महिला क्लस्टर कैंप के दौरान विभिन्न विद्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर संबंधित कार्मिकों, बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

राउमावि रूपावास चारणान में प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू जालवाल, ईएलसी प्रभारी संजय कुमार निर्बाक, व्याख्याता अनुपम शर्मा एवं सुमित्रा परिहार मौजूद रहे।

इसी प्रकार राउमावि निंबली पटेलान में प्रधानाचार्य मान सिंह विश्नोई, बीएलओ राहुल चारण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरा पटेल, अनिता विश्नोई, मंजू कंवर, सीता पटेल, महेन्द्र चारण एवं प्रताप चारण ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।

वहीं राउमावि मालवा में प्रधानाचार्य पुष्पा विश्नोई, बीएलओ धन्नाराम, विमला, आशा, ओगड़राम एवं जगदीश देवासी उपस्थित रहे।

शिविरों में नवविवाहित महिलाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने को लेकर विशेष रुचि दिखाई। पाली शहर के अलावा कुलथाना, रोहट, भूरियासनी, धोलेरिया शासन, सिराणा, सोनाईलाखा, धोलेरिया जागीर, अरटिया, मुरड़िया, सांवलता खुर्द एवं धर्मधारी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लिया।

निर्वाचन विभाग की इस पहल के माध्यम से महिला मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button