google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शिवगंज में सवारी रिक्शा और डंपर की भिड़ंत, रिक्शा चालक घायल

कॉलेज निर्माण सामग्री लाता डंपर गलत दिशा में आने से हुआ हादसा, मौके पर भीड़ जमा

सिरोही, शिवगंज। क्षेत्र में शनिवार को सवारी रिक्शा और डंपर के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डंपर कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सामग्री लेकर आ रहा था। डंपर के गलत दिशा में आने से रिक्शा चालक उसके चपेट में आ गया।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button