google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ‘नालसा वीर परिवार सहायता योजना’ के तहत विधिक सेवा क्लिनिक का शुभारंभ

पाली : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा शुरू की गई नवीन योजना “नालसा वीर परिवार सहायता योजना 2025” के अंतर्गत मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, पाली में विधिक सेवा क्लिनिक का शुभारंभ हुआ। इस क्लिनिक का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी द्वारा किया गया।

इस योजना का उद्देश्य सेवा निवृत्त सैनिकों, विधवाओं एवं आश्रितों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने वैध अधिकारों को सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकें। अक्सर ये परिवार पेंशन, संपत्ति, सेवा लाभ आदि मामलों में कानूनी जटिलताओं का सामना करते हैं।

कानूनी सहायता होगी अब और सुलभ
सचिव भाटी ने बताया कि इस क्लिनिक के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को नालसा पोर्टल, हेल्पलाइन और विभिन्न कानूनी सेवाओं की जानकारी देकर त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने योजना के विभिन्न आयामों की जानकारी भी उपस्थितजनों को दी।

गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर कर्नल गजेन्द्र सिंह राठौड़ (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी), सूबेदार गोविंददान चारण, सुखराम, घनश्याम, मांगीलाल तंवर सहित कई पूर्व सैनिक और अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल से पाली जिले में वीर परिवारों को एक सशक्त और संवेदनशील कानूनी मंच मिलेगा, जिससे उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा में सहायता मिलेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button