google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजपुरोहित महासभा का सदस्यता अभियान तेज, 15 दिन में 80 मंडल इकाइयों के गठन का लक्ष्य

पाली : राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान और मंडल इकाइयों के गठन पर जोर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने जैसलमेर, फालोदी, नागौर, जोधपुर शहर उत्तर-दक्षिण व जोधपुर ग्रामीण पूर्व-पश्चिम जिला इकाइयों की बैठक में स्पष्ट कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए समाज का मजबूत संगठन समय की मांग है।

राजपुरोहित ने जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सदस्यता अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा — “अल्प समय में महासभा संगठन को ग्रासरूट पर खड़ा करना होगा, तभी समाज को सफलता मिलेगी।”

बैठक में संगठन सलाहकार प्रेम सिंह बिलाड़ा, शैतान सिंह खैरवा, भुर सिंह लंगेरा, जगदीश सिंह झाबरा, लक्ष्मण देवीदान सिंह, प्रेम सिंह नंदवाना, कान सिंह देचू, नर सिंह नोरवा और उम्मेद सिंह बाड़ा ने प्रगति विवरण प्रस्तुत कर आगे की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इसी क्रम में बालोतरा व बाड़मेर जिला राजपुरोहित महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष देराम सिंह जसोल व खुमान सिंह बोथिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री रतन सिंह चंडावल मुख्य अतिथि रहे।
अतिथि घीसू सिंह रूपावास, कपिल सिंह पटाऊं, अंबालाल अलबेला, मुकेश सिंह पचपदरा, भीख सिंह रडवा, भुर सिंह लंगेरा, महेंद्र बालेरा सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया। बैठक में तय किया गया कि जिले में 15 दिन के भीतर 80 मंडल इकाइयों का सीमांकन कर सदस्यता अभियान पूरा किया जाएगा, इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों व कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने घोषणा की कि संपूर्ण प्रदेशभर में अब हर माह जिला स्तर पर कार्ययोजना बैठक आयोजित होगी, ताकि निर्धारित टारगेट समय पर पूरा हो सके और संगठनात्मक ढांचा मजबूत बने।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button