google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, कलक्टर एल.एन. मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पाली : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर एल.एन. मंत्री ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी ईआरओ, बीएलओ और संबंधित चुनाव अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए।

कलक्टर मंत्री ने बताया कि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर ई-फॉर्म वितरण का कार्य करेंगे। प्रत्येक मतदाता के घर तीन बार जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी, ताकि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म 6 और घोषणा पत्रों का वितरण, बूथवार व्यवस्था, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, ऑनलाइन-ऑफलाइन फॉर्म एंट्री, रजिस्टर में प्रविष्टि, मैपिंग और हेल्पलाइन संचालन जैसे सभी कार्यों को समय पर और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए। कलक्टर ने अधिकारियों को स्वीप गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक मतदान के प्रति जागरूक हों।

इसके साथ ही उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की भगवान बिरसा मुंडा जयंती वर्ष के आयोजन, वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम (10 से 26 नवम्बर), सांसद खेल प्रतियोगिताएं 7 और 13 नवम्बर को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम, ग्रामीण सेवा शिविरों की तैयारियाँ

कलक्टर मंत्री ने बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र, पानी-बिजली आपूर्ति, चिकित्सा, शिक्षा, पशुपालन, खाद वितरण, एनएफएसए, राइजिंग राजस्थान, विश्वकर्मा योजना, राजीविका, आंगनवाड़ी केंद्र, पीएमए अवार्ड, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाएँ, रोजगार और श्रम विभाग की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में डीएफओ बाला मुरूगन, एडीएम डॉ. बजरंग सिंह, सीईओ मुकेश चौधरी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button