google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

निक्षय मित्र योजना से टीबी मरीजों को नया जीवन, पाली-रोहट के 200 रोगियों को मिला पौष्टिक आहार

पाली : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी पाली एवं नयारा एनर्जी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को लगातार पोषण सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आज पाली के टीबी अस्पताल में पाली एवं रोहट क्षेत्र के लगभग 200 टीबी मरीजों को लगातार छठी बार दो-दो माह का पौष्टिक आहार किट वितरित किया गया।

टीबी अस्पताल की चिकित्सक डॉ. उजमा जमील ने बताया कि जिन मरीजों को यह पोषण किट प्रदान की गई है, उनके स्वास्थ्य में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिला है। कई मरीजों का वजन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। पाली निवासी भैराराम (48 वर्ष) ने मात्र दो माह में लगभग 4 किलो वजन बढ़ाया, वहीं रोहट की कविता (18 वर्ष) ने 3.5 किलो, नरेश (12 वर्ष) एवं कविता (6 वर्ष) ने 3 से 3.5 किलो वजन अर्जित किया। अन्य मरीजों मीरा एवं मेवालाल ने भी लगभग 4-4 किलो वजन बढ़ाया है।

पिछले छह माह से इस अभियान को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसाइटी पाली की अहम भूमिका रही है। इसमें सभापति जगदीश गोयल, सचिव जिनेंद्र जैन, पूर्व सभापति जेपी उदावत, संगठन सचिव ओमप्रकाश भंडारी, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, सहसचिव अनिल गुप्ता, अब्दुल शकूर सिलावट, शांतिलाल जैन सहित टीबी अस्पताल के समस्त स्टाफ का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम में नयारा एनर्जी लिमिटेड की ओर से सचिन चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एक भावुक पहल भी देखने को मिली। थैलेसीमिया ग्रसित स्वर्गीय कुनिक शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी माताजी काजल शर्मा द्वारा थैलेसीमिया वार्ड में तीन स्टील बेंच भेंट की गईं। साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में पुण्यतिथि के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 110 यूनिट रक्तदान किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button