google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : नशामुक्त भारत अभियान को मजबूती, राजकीय कन्या महाविद्यालय में द्वितीय विशेष कार्यशाला आयोजित

पाली : पाली जिले के श्रीमती गुमान बाई पन्ना लाल भंशाली राजकीय कन्या महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति को लेकर द्वितीय विशेष व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नई किरण नशामुक्ति केंद्र, नूतन पहल महिला समिति एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनिता कोका ने की। मुख्य वक्ता के रूप में नूतन पहल महिला समिति की अध्यक्षा नूतन बाला कपिला ने छात्राओं को नशे के कारणों, उसके दुष्प्रभावों एवं नशामुक्ति के व्यावहारिक उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सामाजिक, आर्थिक और मानसिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित करता है तथा इससे युवा वर्ग का भविष्य खतरे में पड़ जाता है।

प्राचार्य डॉ. विनिता कोका ने छात्राओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त रहना अत्यंत आवश्यक है। वहीं नशामुक्ति केंद्र के संयोजक राकेश मीणा ने छात्राओं को नशीले पदार्थों से बचाव के उपाय बताए और जागरूकता को सबसे बड़ा हथियार बताया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button