google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : प्रभारी सचिव पी. रमेश की समीक्षा बैठक, गर्मी से निपटने व योजनाओं में तेजी के निर्देश

पाली : जिला प्रभारी सचिव पी. रमेश ने सोमवार को पाली जिले के दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बिजली और चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और जिले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में तय लक्ष्यों के अनुसार कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से समर कंटेनजेंसी के तहत पेयजल आपूर्ति, नेटवर्क की स्थिति, जंवाई बांध, जल जीवन मिशन, अमृत 2.0, आपातकालीन योजनाओं, एनएफएसए, कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पंच गौरव योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने कानून-व्यवस्था, एलपीजी वितरण, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने बजट वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सोजत क्षेत्र के देवली हुला में बनने वाले 33 केवी जीएसएस के लिए डिस्कॉम अधिकारी अजय माथुर को भूमि आवंटन पत्र भी सौंपा।

बैठक में जिला कलेक्टर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, वहीं पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी।

इसके बाद प्रभारी सचिव ने जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित डिस्ट्रिक्ट पब्लिक सर्विस डिलिवरी रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में आईएएस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, एडीएम ओम प्रभा, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button