google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर में मिनटों में मिला डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र, मूलाराम को मिली बड़ी राहत

पाली : राज्य सरकार की शहरी सेवा शिविर-2026 पहल आमजन को सरकारी सेवाएं तेज, पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रही है। इसी क्रम में नगर पालिका रानी खुर्द में आयोजित शहरी सेवा शिविर में पेनावा निवासी मूलाराम को कुछ ही मिनटों में डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर बड़ी राहत प्रदान की गई।

मूलाराम ने शुक्रवार को जन्म प्रमाण-पत्र के लिए शहरी सेवा शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही नगर पालिका प्रशासन ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर पूरी प्रक्रिया तत्काल पूरी की और कुछ ही मिनटों में डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर उन्हें सौंप दिया। इस त्वरित कार्रवाई से मूलाराम को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली और उनका कार्य मौके पर ही पूरा हो गया।

डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद मूलाराम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सामान्य प्रक्रिया अपनानी पड़ती तो उन्हें कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते थे, लेकिन शहरी सेवा शिविर के माध्यम से उनका कार्य तुरंत पूरा हो गया। इससे उनका समय भी बचा और अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिली।

उन्होंने राज्य सरकार, नगर पालिका रानी खुर्द, जिला सांख्यिकी विभाग पाली तथा ब्लॉक सांख्यिकी विभाग रानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र में ही जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, पेंशन, पट्टा, प्रमाण-पत्रों सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

जिले में लगातार आयोजित किए जा रहे इन शिविरों के माध्यम से लोगों के लंबित कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आमजन का समय बच रहा है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button