google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली शिक्षा विभाग को मिले नए सहायक निदेशक, दोलाराम मेघवाल ने संभाला पदभार, बोले- शिक्षा की गुणवत्ता और बालिका शिक्षा होगी पहली प्राथमिकता

पाली : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा जारी हालिया स्थानांतरण सूची के तहत शुक्रवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय, पाली में दोलाराम मेघवाल ने सहायक निदेशक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

पदभार ग्रहण करने के बाद दोलाराम मेघवाल ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणाममुखी बनाना होगी। उन्होंने कहा कि विभाग में लंबित प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन, शिक्षकों और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पाली जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना तथा बालिका शिक्षा को विशेष रूप से बढ़ावा देना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नवाचार और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रेश पाल सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण जांगिड़, एन.के. राजा, सुगनराम गौड़, धर्मेंद्र पालरिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, लेखनी शर्मा, अर्जुन सिंह, श्याम सिंह, नवीन जैन, राजेंद्र सिंह, मोहनलाल कुर्डिया, बाबूलाल चौहान, खीमाराम पारगी, बलवीर पारगी, रमेश कुमार, प्रियांशी, धर्मेंद्र सोलंकी, छोटूसिंह राजपुरोहित, बस्तीराम, ओमप्रकाश तंवर, पीराराम राणावत, मोहनलाल भदावत, पूजा चारण, सोनाराम तंवर, भंवर गोरी, विनोद पुनड़, राजेश्वर पुनड़, नैनाराम चौहान, रामेश्वर राठौड़, वजाराम सोलंकी, ओमप्रकाश उदाणिया, सुखदेव देपन, मुकेश बोहरा, दिनेश गिरी, हेमंत जोशी सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button