google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा सप्ताह में विहिप-बजरंग दल का पर्यावरण संदेश, पाली में हुआ वृक्षारोपण, 12 जुलाई को लगेगा निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप

पाली : विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, पाली द्वारा बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित हिंदू सेवा मंडल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर अधिक से अधिक पौधारोपण और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और समाज को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रांत के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी तथा प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी (वंदे मातरम विद्यालय के संस्थापक) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने नागरिकों से प्रत्येक वर्ष पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, ताकि शहर में हरित क्षेत्र बढ़े और स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो सके।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बजरंगबाड़ी स्थित नवनीत विद्या मंदिर स्कूल में निशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डॉ. लक्ष्मण सोनी (टीबी एवं चेस्ट रोग), डॉ. प्रदीप चौधरी (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. एच.आर. बालोटिया (मेडिसिन), डॉ. राजेश कुमार (सर्जरी), डॉ. प्रानकुल खंडेलवाल (नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. रामकरण चौधरी (नर्सिंग अधिकारी) शामिल रहेंगे। आमजन को विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर, प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान, नगर अध्यक्ष आनंदस्वरूप गुप्ता, सेवा प्रमुख गणेश कुमावत, कैलाश कुमावत, श्रवण भिलवाड़ा, प्रमोद गौड़, श्रवण रावल, गौरव शर्मा, यश बारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सेवा सप्ताह के तहत संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज में जनसेवा और जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button