google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के राकेश जोशी बने राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर

पाली : राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष योगेश कुमार जोशी ने समाज सेवा और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देते हुए पाली निवासी राकेश जोशी को राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि राकेश जोशी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समाज के प्रति उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि राकेश जोशी के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को प्रदेशभर में नई मजबूती मिलेगी और समाज हित के कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।

राकेश जोशी की नियुक्ति की सूचना मिलते ही पाली सहित आसपास के क्षेत्रों में गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के लोगों में उत्साह का माहौल बन गया। समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने इसे पाली के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर गोवर्धन जोशी, सोहनलाल जोशी, दीपक शर्मा, सुनील जोशी, प्रमोद त्रिवेदी, गोविन्द उपाध्याय, नरेन्द्र तिवाड़ी, अशोक पंचारिया, मुकेश नाबरिया, दीपक बुलेट सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने राकेश जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाज के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राकेश जोशी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा सशक्तिकरण और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को प्रदेशभर में नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई प्रदेश कार्यकारिणी समाज के हितों की प्रभावी पैरवी करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button