
पाली : नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। नाम वापसी के अंतिम दिन निगम के विभिन्न वार्डों से 72 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। इससे पहले बुधवार को 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए थे। इस तरह दोनों दिनों में कुल 91 अभ्यर्थियों ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस लिया। अब नगर निगम चुनाव में 244 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही नगर निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार का दौर पूरी तरह जोर पकड़ने की संभावना है।
नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए कुल 530 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान 372 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए, जबकि 158 नामांकन पत्र अस्वीकार कर दिए गए। संवीक्षा के बाद कुल 335 वैध नामांकन पत्र रहे।
बुधवार और गुरुवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान कुल 91 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब 244 प्रत्याशी नगर निगम चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।

रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार गुरुवार को विभिन्न वार्डों से नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में—
वार्ड 1 से लीला देवी संकलेचा, वार्ड 2 से सतीश चन्द्र, वार्ड 3 से रमेश, वार्ड 4 से भंवरलाल, वार्ड 5 से सोनू, वार्ड 10 से प्रमोद एवं नरपत सिंह राजपुरोहित, वार्ड 12 से सुलेमान परवीन, वार्ड 13 से मुक्ता, वार्ड 14 से ताराचंद माहेश्वरी तथा वार्ड 16 से मंजू पटेल ने नामांकन वापस लिया।
इसी प्रकार वार्ड 17 से मुहम्मद आबिद हुसैन, कलीम अख्तर एवं मोईनुद्दीन, वार्ड 18 से ज्योति कंवर, वार्ड 19 से जावेद हुसैन गोरी, नरेन्द्र कुमार, लाडूराम एवं तेजकरण, वार्ड 20 से गुर्जर कैलाश, सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल हामिद एवं सद्दाम हुसैन पुत्र लाल मोहम्मद ने नाम वापस लिया।
वार्ड 24 से वासिम एवं पन्नालाल बंजारा, वार्ड 25 से राजा, वार्ड 26 से गोपाल सिंह एवं बहादुर सिंह, वार्ड 27 से राहुल घावरी एवं विक्रम, वार्ड 28 से आरिफ अली एवं मुईनुद्दीन, वार्ड 29 से शहनाज बानो एवं हिना तथा वार्ड 30 से नसीम भाटी, शहनाज बानो एवं शाहिना बानो ने नामांकन वापस लिया।
वार्ड 32 से गौरव, हरविन्द्र सिंह, चम्पालाल, मीरा देवी एवं प्रकाश, वार्ड 33 से इन्दर चन्द राखेचा, वार्ड 39 से सुनील कुमार सांखला, वार्ड 41 से हीना वैष्णव एवं महेन्द्र, वार्ड 43 से नयना व्यास एवं प्रमिला, वार्ड 44 से शौकत शाह, मोहसिन खान एवं विकास कुमार ने नाम वापस लिए।
इसी तरह वार्ड 45 से दिलीप सिंह, वार्ड 46 से महेन्द्र कुमार एवं राजश्री वैष्णव, वार्ड 49 से सुशीला, लीला एवं सोनू, वार्ड 50 से भगवती, वार्ड 52 से अमर सिंह, वार्ड 53 से अशोक कुमार शर्मा, राकेश प्रजापत एवं कैलाश चौधरी, वार्ड 54 से पूजा प्रजापत, सुगना एवं नंदनी राव, वार्ड 57 से राधा, वार्ड 58 से कमला देवी एवं ममता, वार्ड 59 से कनकलता, वार्ड 60 से खुशी मेवाड़ा, वार्ड 64 से मोहनलाल तथा वार्ड 65 से राहुल ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि शुक्रवार को चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
नगर निगम चुनाव में द्वितीय चरण के तहत 11 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगेंगे।
चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रचार अभियान तेज होने के साथ वार्ड स्तर पर चुनावी गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आने के बाद अब मतदाताओं के सामने भी अपने-अपने वार्ड के उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी और चुनाव संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पाली तहसील कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम तीन पारियों में संचालित होगा। चुनाव से संबंधित जानकारी अथवा शिकायत के लिए आमजन 02932-222252 पर संपर्क कर सकेंगे।
नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही। पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया गया। अब प्रशासन की प्राथमिकता चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान दलों की व्यवस्थाओं, मतदान केंद्रों और अन्य निर्वाचन तैयारियों को अंतिम रूप देने की ओर रहेगी।
नाम वापसी के दौरान विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चौधरी बिरजू गोपाल, तहसीलदार सुनील कुमार, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, युजवेन्द्र खेमलानी, मोहित जोशी, जयपाल सिंह, बबलू काठात, भूपेन्द्र मीणा, इकबाल अली, प्रवीण आसेरी, श्रीराम मीणा, रविकान्त सैनी, नेमीचंद मंडिया, अर्जुन सिंह सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
91 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद नगर निगम चुनाव का मुकाबला अब 244 प्रत्याशियों के बीच होगा। शुक्रवार को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी वार्डों में चुनावी गतिविधियां और प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है। 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले प्रत्याशियों के पास मतदाताओं तक पहुंचने और अपने पक्ष में माहौल बनाने का सीमित समय रहेगा।



