google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

पाली निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा ने 21 तो कांग्रेस ने 29 वार्डों में दर्ज की जीत, 15 निर्दलीयों ने भी मारी बाजी

पाली : पाली जिले में सोमवार को नगर निकाय चुनावों की मतगणना का दौर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। पाली नगर निगम सहित जिले की 10 नगरीय निकायों के परिणाम सामने आने के साथ ही प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के इंतजार पर विराम लग गया। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना प्रक्रिया पूरी कराई गई।

पाली नगर निगम के 65 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने सर्वाधिक 29 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के 21 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं 15 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

पाली नगर निगम के चुनाव परिणामों में वार्ड नंबर 1 से भाजपा की शारदा बोहरा, वार्ड 2 से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह भाटी, वार्ड 3 से भाजपा के तेजसिंह चौहान और वार्ड 4 से निर्दलीय मनीष सोलंकी विजयी घोषित हुए।

वार्ड 5 से भाजपा के मूलसिंह भाटी, वार्ड 6 से भाजपा के नरेश, वार्ड 7 से भाजपा की पानी देवी, वार्ड 8 से कांग्रेस की उर्मिला कंवर, वार्ड 9 से भाजपा की रजनी तथा वार्ड 10 से कांग्रेस के नरपत ने जीत दर्ज की।

वार्ड 11 में निर्दलीय शबनम बानो, वार्ड 12 में निर्दलीय असलम, वार्ड 13 में भाजपा के योगेन्द्र वर्मा, वार्ड 14 में निर्दलीय निर्मल कुमार जोशी, वार्ड 15 में भाजपा के ललित प्रितमानी और वार्ड 16 में पूरण कुमारी विजयी घोषित हुईं।

वार्ड 17 से निर्दलीय सुलेमान खान, 18 से निर्दलीय मरियम बानो, 19 से निर्दलीय ओटाराम, 20 से निर्दलीय अब्दुल रहमान, 21 से भाजपा के नवीन वागोरिया, 22 से कांग्रेस की राधा देवी, 23 से कांग्रेस की शिला, 24 से कांग्रेस के बाबूलाल, 25 से निर्दलीय मो. शाहिद और 26 से निर्दलीय कुसुम सोनी ने जीत हासिल की।

इसी तरह वार्ड 27 से कांग्रेस के रमेश कुमार चावला, 28 से निर्दलीय रईश अली, 29 से कांग्रेस की शाईना बानो, 30 से निर्दलीय रशीदा बानो, 31 से कांग्रेस के कमल अग्रवाल, 32 से कांग्रेस के राकेश भाटी, 33 से भाजपा की नमिता बुबकिया, 34 से कांग्रेस की सुमित्रा जैन, 35 से कांग्रेस की नजमा तथा 36 से निर्दलीय रशीदा बानो विजयी हुईं।

वार्ड 37 से कांग्रेस के मेहबुब, 38 से कांग्रेस की राजबाला हिंगड़, 39 से कांग्रेस की अनामिका सोलंकी, 40 से निर्दलीय पुष्पा, 41 से निर्दलीय कांतिलाल वैष्णव, 42 से भाजपा के नरेश पंवार, 43 से भाजपा की अंजु चौधरी, 44 से कांग्रेस के मोईनुद्दीन, 45 से कांग्रेस के भैराराम और 46 से भाजपा के दिनेश कुमार विजयी घोषित हुए।

वार्ड 47 से भाजपा के विक्रमपाल सिंह, 48 से कांग्रेस के कृष्णा, 49 से कांग्रेस की सीतादेवी देवासी, 50 से कांग्रेस की ज्योति सिंगारिया, 51 से कांग्रेस के नरेश कुमार, 52 से कांग्रेस के मुकेश देवासी, 53 से कांग्रेस के कालूराम, 54 से भाजपा की मधुपंवार, 55 से भाजपा के जोगेन्द्रसिंह और 56 से भाजपा के मुकेश गोस्वामी ने जीत दर्ज की।

आखिरी चरण में वार्ड 57 से कांग्रेस की संतोष, 58 से कांग्रेस की शशिकला, 59 से भाजपा की मुन्नी देवी, 60 से कांग्रेस की उषा, 61 से भाजपा के पदमसिंह, 62 से कांग्रेस के राजेन्द्रपाल, 63 से कांग्रेस के भंवरलाल, 64 से भाजपा के छगनलाल तथा 65 से कांग्रेस के सुरेन्द्र मीणा विजयी घोषित हुए।

पाली नगर निगम की मतगणना राजकीय विधि महाविद्यालय में कराई गई। मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर बाली शैलेन्द्र सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने सभी प्रत्याशियों एवं उनके अभ्यर्थियों का निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतगणना में सहयोग के लिए आभार जताया। पुलिस की माकूल सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया।

पाली नगर निगम के साथ जिले की अन्य नगर पालिकाओं के परिणामों में भी भाजपा का प्रदर्शन कई निकायों में मजबूत रहा।

सोजत रोड नगर पालिका: 25 वार्डों में भाजपा 14, कांग्रेस 7 और निर्दलीय 4 विजयी।
मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका: 25 वार्डों में भाजपा 11, कांग्रेस 11 और निर्दलीय 3 विजयी।
रानी खुर्द नगर पालिका: 20 वार्डों में भाजपा 7, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 5 विजयी।
सादड़ी नगर पालिका: 35 वार्डों में भाजपा 22, कांग्रेस 10, निर्दलीय 2 और आरएलपी का 1 प्रत्याशी विजयी।
सोजत सिटी नगर पालिका: 40 वार्डों में भाजपा 24, कांग्रेस 10 और निर्दलीय 6 विजयी।
बाली नगर पालिका: 25 वार्डों में भाजपा 16, कांग्रेस 2 और निर्दलीय 7 विजयी।
खुडाला-फालना नगर पालिका: 25 वार्डों में भाजपा 15, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 2 विजयी।
सुमेरपुर नगर पालिका: 35 वार्डों में भाजपा 19, कांग्रेस 9 और निर्दलीय 7 विजयी।
तखतगढ़ नगर पालिका: 25 वार्डों में भाजपा 12, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 5 विजयी।
चुनाव परिणामों से साफ हुई स्थानीय सियासत की तस्वीर

मतगणना के बाद जिले की नगरीय राजनीति में नई तस्वीर सामने आई है। कई निकायों में भाजपा ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस ने भी पाली नगर निगम सहित कई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत ने यह भी संकेत दिया कि स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों का प्रभाव चुनाव परिणामों पर रहा।

विशेष रूप से पाली नगर निगम में 15 निर्दलीयों की जीत ने आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा तेज कर दी है। निगम में महापौर और उप महापौर के चुनाव को लेकर अब निर्वाचित पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रशासन की ओर से सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतगणना प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल की पूरी पालना सुनिश्चित की गई। अधिकारियों की निगरानी में मतगणना कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया गया और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button