google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नवनिर्वाचित पार्षदों का रावणा राजपूत समाज ने किया सम्मान, जनसमस्याओं के समाधान और विकास को लेकर जताई उम्मीद

पाली, 30 सितम्बर। नगर निगम चुनाव में हाल ही में निर्वाचित पार्षदों के सम्मान में रावणा राजपूत समाज विकास एवं सेवा समिति की विभिन्न इकाइयों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किए गए। टैगोर नगर इकाई की ओर से गोकुल धाम श्री राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पार्षदों का माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।

इकाई अध्यक्ष पूनम सिंह राठौड़ एवं उपाध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह में समाज के साथ-साथ अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पार्षद मूल सिंह भाटी, तेज सिंह चौहान एवं शीला चंदनानी का माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों के सामने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझें और संबंधित स्तर पर समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करें।

समारोह में जिलाध्यक्ष परिहार ने कहा कि समाज की ओर से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान उनके प्रति समाज के विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से आमजन को विकास, बेहतर सुविधाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद रहती है। ऐसे में पार्षदों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करना चाहिए।

सम्मान समारोह में ताराचंद चंदनानी, शहर अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह भैसाणा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, ओम सिंह सोढ़ा, कल्याण सिंह सोलंकी, राजू सिंह काणतरा, रणजीत सिंह चौहान, कुशाल सिंह चावड़ा, भंवर सिंह चौहान, मूल सिंह देवड़ा, देवी सिंह चौहान, कुलदीप सिंह सोलंकी एवं उगम सिंह चौहान सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के दौरान समाजजनों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

रावणा राजपूत समाज की रामदेव रोड इकाई की ओर से भी रजत नगर स्थित समाज भवन में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं समाज के गणमान्य अतिथियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद मूल सिंह भाटी, तेज सिंह चौहान, योगेंद्र वर्मा एवं नरेश गहलोत का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। समाजजनों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

रामदेव रोड इकाई अध्यक्ष दलपत सिंह सोलंकी ने बताया कि समारोह में समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाजजनों ने आपसी एकजुटता के साथ सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रेम सिंह गहलोत, सुख सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह सोलंकी, जीवन सिंह गौड़, हरिओम सिंह, राजू सिंह, रणजीत सिंह, विजय सिंह, कालू सिंह, किशन सिंह, सुरेंद्र सिंह एवं खीम सिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

दोनों आयोजनों के दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों ने समाजजनों की ओर से किए गए सम्मान के लिए आभार जताया तथा क्षेत्र के विकास और आमजन से जुड़े मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करने का भरोसा व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button