
पाली : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज रहीं। पंचायत समिति परिसर में सुबह से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबले की तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। कुल 16 प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने के बाद अब 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं।
रिटर्निंग अधिकारी एवं पाली उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 64 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद अब 48 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
नाम वापसी के बाद पाली पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के 17-17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 14 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
कुल 48 प्रत्याशियों के बीच होने वाले मुकाबले में अब विभिन्न वार्डों में चुनावी समीकरणों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की तैयारियों में जुटेंगे।

नाम वापसी के बाद वार्डवार चुनावी तस्वीर सामने आ गई है। रिटर्निंग अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत के अनुसार, पाली पंचायत समिति क्षेत्र के 17 वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है।
वार्ड संख्या 1: दिलीप पटेल एवं सोहन, वार्ड संख्या 2: रेखा गर्ग एवं सीता, वार्ड संख्या 3: शोभा एवं संतोष कंवर, वार्ड संख्या 4: भंवर सिंह, भैराराम, पेमाराम, भूपेन्द्र परिहार, वेर सिंह एवं शंकर, वार्ड संख्या 5: रतनपुरी, लाभूराम एवं भंवरलाल, वार्ड संख्या 6: शैतानराम मीणा एवं सोमती, वार्ड संख्या 7: कानाराम सीरवी, दीपा वर्मा, तगाराम एवं विक्रम सिंह, वार्ड संख्या 8: कविता एवं सविता, वार्ड संख्या 9: भंवरलाल, लुम्बाराम एवं भावेश, वार्ड संख्या 10: पुष्पा, मोहनी देवी एवं दीवान कंवर, वार्ड संख्या 11: काजल कंवर, रसाल कंवर एवं मंजू देवी, वार्ड संख्या 12: कंचन देवी, भाग्यवती एवं ललिता, वार्ड संख्या 13: बेबी देवी एवं रितिका सागर, वार्ड संख्या 14: उगमा देवी एवं भावना, वार्ड संख्या 15: दुर्गेश कंवर एवं मंजू, वार्ड संख्या 16: राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश, प्रेमलता एवं राधा, वार्ड संख्या 17: ढलकी एवं शान्ति

नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार एवं सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, लक्ष्मण कुमावत, सहायक मीडिया प्रभारी अभिषेक चतुर्वेदी, युजवेन्द्र खेमलानी, जयपाल सिंह, ताराचंद सेजू, मीठालाल चांवरिया, इकबाल अली, साहिल जोशी, मोहित जोशी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पाली पंचायत समिति क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं। अब सभी की नजरें चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान बनने वाले वार्डवार समीकरणों पर रहेंगी।



