google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

डिस्ट्रिक्ट क्लब की बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में रूथलेस किंग्स ने मारी बाजी, फाइनल में किसान केसरी स्ट्राइकर्स को 22 रन से हराया

पाली : डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली में नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट एरिना में आयोजित बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हुआ। क्लब के सदस्यों एवं उनके बच्चों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में रूथलेस किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किसान केसरी स्ट्राइकर्स को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डिस्ट्रिक्ट क्लब के सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि क्लब में नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट एरिना की शुरुआत के साथ सदस्यों और उनके बच्चों के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य क्लब सदस्यों को खेल गतिविधियों से जोड़ना और बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में 12 टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रूथलेस किंग्स और किसान केसरी स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। किसान केसरी स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रूथलेस किंग्स ने निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 81 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से आदित्य अखावत ने 24 रन और विनय ने 22 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किसान केसरी स्ट्राइकर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 58 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सौरभ ने 18 रन बनाए। इस तरह रूथलेस किंग्स ने 22 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य अखावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मुदित मेहता को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विवेक मुंदड़ा को बेस्ट बल्लेबाज और ग्रन्थ सोजतिया को बेस्ट गेंदबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट क्लब के पदेन अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, दिलीप परिहार, मूलचंद संखलेचा, प्रकाश संखलेचा एवं डॉ. महिपाल शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए। समारोह के दौरान फाइनल मुकाबले की जीत के जश्न में आतिशबाजी भी की गई। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में क्लब सचिव पुनीत मुथा, डायरेक्टर विवेक मेहता, लवकेश कोठारी, नितिन चोपड़ा, प्रशांत मुथा, राजेश पाटनेचा, शेर सिंह, विमल मुंदड़ा, ऋषि बोहरा, ऋषभ तलेसरा, हर्ष लोढ़ा, अंकित पारख, सुमित कवाड़ एवं प्रदीप सांड का सहयोग रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button