google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विजेन्द्र कुमार शर्मा बने महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष

पाली : भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्त एवं समाजसेवी विजेन्द्र कुमार शर्मा को अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास में राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। न्यास के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति में उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी प्रदान की।

न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय, महामंत्री जीएल तिवारी, केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य डॉ. देवराज शर्मा एवं उपाध्यक्ष डॉ. अनिल उपाध्याय ने विजेन्द्र कुमार शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष का मनोनयन पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य मूलचंद उपाध्याय, भंवरलाल सांखी, महेंद्र कुमार शर्मा, बालकृष्ण तिवारी, किशनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष पूरण कुमार शर्मा, न्यासी मनोज तिवारी, अमोलक राणेजा, श्याम सुंदर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय न्यासीगण एवं तिवारी परिवार की ओर से बीकानेर, नागौर और जोधपुर से पहुंचे न्यास के पदाधिकारियों का स्वागत एवं बहुमान किया गया। इस दौरान समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और पारमार्थिक विकास को लेकर संस्था की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

राजस्थान प्रदेश के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार शर्मा ने न्यास की जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों और समाजहित की भावना के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक संबल उपलब्ध करवाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय, महामंत्री जीएल तिवारी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य डॉ. देवराज शर्मा ने तिवारी परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों और समाजबंधुओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि न्यास की ओर से वर्तमान शैक्षणिक सत्र में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 21 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त ऋण सहायता एवं छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि न्यास का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने विजेन्द्र कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button