google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रताप सिंह भाटी के निधन से रावणा राजपूत समाज में शोक, पदाधिकारियों ने खोड़ गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

पाली : रावणा राजपूत समाज के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी के पिता प्रताप सिंह भाटी के असामयिक निधन से समाज में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर पाली जिला रावणा राजपूत समाज की जिला कार्यकारिणी की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रताप सिंह भाटी के निधन का समाचार मिलने पर पाली जिला रावणा राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि खोड़ गांव पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत प्रताप सिंह भाटी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करने की बात कही।

जिला संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि प्रताप सिंह भाटी का निधन परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजन को खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है। इस दुख की घड़ी में समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

दोनों पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, गोपाल सिंह चावड़ा, जगदीश सिंह इंदा, कल्याण सिंह सोलंकी, मांगू सिंह सोलंकी, लाल सिंह पंवार, ओम सिंह सोढ़ा, किशोर सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह चावड़ा, जब्बर सिंह देवल, बाबू सिंह परिहार, रतन सिंह झाला, विक्रम सिंह भैंसाणा, देवी सिंह चौहान एवं शैतान सिंह राठौड़ सहित समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत प्रताप सिंह भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button