google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

वडेरावास ग्राम पंचायत को मिली नई सरपंच, शांति देवी मोहन हटेला ने संभाली कमान

पाली : पंचायत समिति पाली की ग्राम पंचायत वडेरावास में बुधवार को नव निर्वाचित सरपंच शांति देवी मोहन हटेला ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी संभाल ली। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पदभार ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने नव निर्वाचित सरपंच का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महावीर सिंह सुकरलाई, जीवराज बोराणा, प्रकाश साखला, महिपाल सिंह भाटी, वजीर खान एवं आमीन अली रंगरेज अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी ने शांति देवी मोहन हटेला को सरपंच पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।

ग्राम विकास अधिकारी नीतीश कुमारी ने बताया कि सरपंच पद का पदभार ग्रहण समारोह परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न करवाया गया। पदभार ग्रहण की आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी सूचना संबंधित उच्च अधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।

इस दौरान उपसरपंच रमेश कुमार राव, वार्ड पंच कुकी देवी सीरवी, मांगीलाल सीरवी, रेखा देवी मालवीय, ओमप्रकाश देवड़ा, महेंद्र साटिया एवं इंद्रा देवी नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नव निर्वाचित सरपंच को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत वडेरावास में विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही गांव में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, आमजन की समस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पदभार ग्रहण के साथ ही शांति देवी मोहन हटेला ने ग्राम पंचायत की नई जिम्मेदारी संभाल ली है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि ग्राम पंचायत की नई टीम आपसी समन्वय और सहयोग से गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य करेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button