गीतकार मनोज मुंतशिर ने देखा पाली का औद्योगिक वैभव, एसपी फ्लोर मिल्स की आधुनिक व्यवस्था से हुए प्रभावित

पाली : प्रसिद्ध गीतकार एवं लेखक मनोज मुंतशिर अपने पाली प्रवास के दौरान शहर के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसपी फ्लोर मिल्स पहुंचे। यहां उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर आधुनिक तकनीक से स्थापित मशीनरी, उत्पादन व्यवस्था, स्वच्छता और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का अवलोकन किया। मिल की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली और आधुनिक औद्योगिक व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई तथा पाली के औद्योगिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों की सराहना की।
पाली पहुंचने पर मनोज मुंतशिर सबसे पहले भंसाली परिवार के निवास पर पहुंचे। यहां परिवार की ओर से उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद वे सोहनराज भंसाली के पौत्र कमल भंसाली द्वारा संचालित एसपी फ्लोर मिल्स प्लांट पहुंचे। मिल भ्रमण के दौरान उन्होंने उत्पादन से जुड़ी व्यवस्थाओं और आधुनिक मशीनरी की जानकारी ली। उन्होंने उद्योग में अपनाई जा रही तकनीक, स्वच्छता और व्यवस्थित संचालन की विशेष रूप से प्रशंसा की।

मिल परिसर का अवलोकन करते हुए मनोज मुंतशिर ने वहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को सराहा। उन्होंने कहा कि उद्योगों में आधुनिक तकनीक और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण योगदान होता है। पाली जैसे औद्योगिक शहर में इस प्रकार की व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। उनके इस दौरे के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की गतिविधियों और पाली के व्यापारिक माहौल को लेकर भी चर्चा हुई।
मनोज मुंतशिर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौतम भंसाली के करीबी मित्र हैं। पाली प्रवास के दौरान उन्होंने डॉ. गौतम के साथ अपनी गहरी मित्रता और आत्मीय संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने डॉ. गौतम के व्यक्तित्व, मित्रता निभाने के अंदाज और राजस्थान के प्रति उनके प्रेम की सराहना की।
मनोज मुंतशिर ने कहा कि डॉ. गौतम ने मुंबई में ‘मिनी राजस्थान’ बसा रखा है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि पाली की मिट्टी से निकला व्यक्ति मुंबई में दोस्ती का मतलब पूरे शहर को सिखा रहा है। उन्होंने अपनी माटी से जुड़े रहने और राजस्थान के प्रति प्रेम एवं अपनत्व के भाव की भी प्रशंसा की।

पाली शहर में भंसाली परिवार की ओर से मनोज मुंतशिर के सम्मान में विशेष समारोह और भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, महापौर नमिता बुबकिया, विकास बूबकिया तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सैयद रज्जाक अली सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और उद्योगपति मौजूद रहे।
भंसाली परिवार की ओर से सोहनराज, सुरेशकुमार एवं जितेंद्र भंसाली ने मनोज मुंतशिर और उनकी धर्मपत्नी नीलम का स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने राजस्थानी परंपरा के अनुरूप अतिथि सत्कार करते हुए उन्हें सम्मान दिया।
इस अवसर पर मनोज मुंतशिर और उनकी धर्मपत्नी नीलम ने पारंपरिक राजस्थानी दाल-बाटी का स्वाद लिया। भंसाली परिवार के आत्मीय व्यवहार और पारंपरिक आतिथ्य से वे अभिभूत नजर आए। उनका यह पाली प्रवास औद्योगिक भ्रमण के साथ मित्रता, पारिवारिक आत्मीयता और राजस्थानी संस्कृति के रंगों से भी जुड़ा रहा।



