google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, 22 मई को नया बस स्टैंड–सुमेरपुर रोड पर होगी कार्रवाई

पाली : मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम पाली ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। डॉ. रविन्द्र गोस्वामी (प्रशासक) के निर्देशों पर नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में नालों की सफाई के साथ अब अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान भी तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में मंगलवार को नगर निगम ने टैक्सी के माध्यम से शहर में मुनादी कर आमजन, दुकानदारों और व्यापारियों को सूचित किया कि 22 मई को नया बस स्टैंड और सुमेरपुर रोड क्षेत्र में नालों पर किए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

नगर निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदार, ठेला संचालक और वाहन मालिक 20 मई से पहले अपने स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण स्वयं हटा लें। तय समय के बाद निगम का अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

आयुक्त नवीन भारद्वाज ने अपील करते हुए कहा कि नालों पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित होती है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है। नगर निगम ने साफ किया है कि यह अभियान शहर को जलभराव मुक्त बनाने और मानसून में बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button