google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
राजस्थानराज्य

पाली : जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति पर दिया जोर

पाली : जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं की समीक्षा और आमजन को लाभ पहुंचाने हेतु निर्देश दिए गए।

बैठक में बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा, भूखंड आवंटन, प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत, जलदाय, चिकित्सा, नगर निगम, यूआईटी, कृषि, डेयरी, पशुपालन, सहकारिता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई।

जिला कलक्टर ने जल संग्रहण व संचयन को लेकर सीएसआर माध्यम से भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष बल देते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, पेयजल संकट, गर्मी से निपटने की तैयारियों, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना और अमृत योजना जैसे विषयों पर भी समीक्षा की गई। इस दौरान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और ई-फाइलिंग की गति को बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह, एडीएम अश्विनी पंवार, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button