google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर के बलाना गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

पाली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही द्वारा मंगलवार को सुमेरपुर ब्लॉक के बलाना ग्राम पंचायत सभागार में जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर क्राइम से बचाव और संविधान की गरिमा विषयों पर विचार गोष्ठी, प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ब्यूरो प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना, पीएम सूर्य घर योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं की पात्रता, लाभ व सब्सिडी की जानकारी दी। उन्होंने साइबर सुरक्षा के लिए सोशल मीडिया पासवर्ड बदलने, अनजान लिंक न खोलने, और ओटीपी साझा न करने की सलाह दी।

संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” विषय पर विशेष चर्चा की गई, साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्परिणामों को भी रेखांकित किया गया। कृषि पर्यवेक्षक देवराज ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य योजना और जैविक खेती के लाभों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक शम्भुराम मीणा ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लिपिक जोग सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button