google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहरी सेवा शिविर बना रोजगार का संबल, सुमेरपुर के नाश्ता व्यवसायी को पीएम स्वनिधि योजना से मिला ₹50 हजार का ऋण

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ स्वरोजगार को भी नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में नगरपालिका सुमेरपुर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत एक छोटे व्यवसायी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

सुमेरपुर निवासी एवं नाश्ता व्यवसायी पारस मल को योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया। यह राशि उन्हें अपने व्यवसाय का विस्तार करने और रोजगार को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदान की गई।

पारस मल ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के तहत आवेदन किया था। नगर पालिका सुमेरपुर ने आवेदन का त्वरित निस्तारण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर ऋण स्वीकृत कराया।

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने लाभार्थी को 50 हजार रुपये की ऋण राशि का चेक सौंपते हुए योजना का लाभ प्रदान किया।

ऋण मिलने के बाद पारस मल ने कहा कि इस आर्थिक सहायता से वे अपने नाश्ता व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे तथा ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ अपने रोजगार को और मजबूत बना पाएंगे। उन्होंने समय पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार, मुख्यमंत्री एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

नगरपालिका प्रशासन का कहना है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 का उद्देश्य छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों को आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button