देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यशाला संपन्न, प्रभारी मंत्री खर्रा बोले – 11 वर्षों में देश ने रचा नया इतिहास

पाली : भारतीय जनता पार्टी सोमनाथ मंडल की “संकल्प से सिद्धि तक” कार्यशाला शनिवार को केरिया दरवाजा स्थित पिंजरापोल गौशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष सुरेश पंवार के स्वागत भाषण व दीप प्रज्वलन से हुआ।

मुख्य वक्ता जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि मोदीजी की नीतियों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की सैन्य ताकत को ऑपरेशन सिंधुर जैसी उपलब्धियों से विश्वभर में स्थापित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, विधानसभा प्रभारी रितेश छाजेड़ ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन कल्याणसिंह सोलंकी ने किया। इस अवसर पर रामकिशोर साबू, ललित प्रीतमानी, मुकेश नाहर, शिवराम जाट, प्रतापसिंह मारवाड़ी, जीतेन्द्र भंसाली, अन्नू सोलंकी, नीतू अमरनानी, गौतम यति सहित अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button