राणा गांव में जर्जर पोल से हादसे का खतरा, बिजली विभाग की अनदेखी पर ग्रामीण नाराज़

पाली : रोहट उपखंड मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर राणा ग्राम पंचायत के राणा गांव में भीलों एवं मेघवालों की ढाणी के पास स्थित एक जर्जर बिजली पोल ग्रामीणों के लिए खतरा बन गया है। लंबे समय से यह पोल आधा क्षतिग्रस्त होकर खड़ा है और कभी भी गिरकर बड़ा हादसा कर सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता जोताराम देवासी ने बताया कि टूटे हुए पोल को हटाने और दुरुस्त करने के लिए कई बार डिस्कॉम अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से जान-माल को खतरा है।
बात करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही टूटे हुए पोल को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होगी।

रिपोर्टर जोताराम देवासी



