पाली : हिन्दू सेवा मंडल ने 175 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किए

पाली : भारतीय संस्कृति और परंपराओं में अन्नदान को सबसे श्रेष्ठ दान माना गया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हिन्दू सेवा मंडल, पाली की ओर से मासिक गरीब राशन कार्ड योजना के अंतर्गत 175 अति जरूरतमंद परिवारों को आटा-दाल सहित आवश्यक सामग्री के किट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष डॉ. एम. एस. लोढ़ा ने कहा कि “कोई भी प्राणी भूखा न सोए, यह शासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। पाली के भामाशाह हमेशा ऐसे पुण्य कार्यों में आगे रहे हैं।” इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी, डॉ. एल. एन. सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबालाल सोंलकी और उपाध्यक्ष केवलचंद कवाड़ भी मौजूद रहे।

प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि शहर के पुण्यशाली लोगों द्वारा कुष्ठाश्रम वासियों के भोजन सहयोग के लिए दी गई राशि से हुई बचत को इन परिवारों की मदद में लगाया गया है। राशन सामग्री वितरित करने में डॉ. जी. एन. अरोड़ा, रमेशचंद्र शर्मा, ढलाराम जांगिड़, डॉ. बंशीलाल शर्मा, गुरुचरण हेड़ा और कंवरलाल मंडोरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, व्यवस्थापक विजयनाथ और जेठूसिंह राजावत ने छाया-पानी की उत्तम व्यवस्था कर लाभार्थियों को राहत दी।



