google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विभागीय योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, एडीएम डॉ. सिंह ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

पाली : जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंग सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागवार चल रही योजनाओं और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और गति लाने के निर्देश दिए गए।

एडीएम डॉ. सिंह ने कहा कि बजट घोषणाओं में लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान, मानसून बाढ़ बचाव एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी और पशुपालन विभाग की मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना एवं लंपी रोग नियंत्रण पर चर्चा हुई।

इसी तरह चिकित्सा विभाग को आयुष्मान भारत योजना, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और इलाज के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग से खाद-बीज उपलब्धता, बागवानी विभाग से कुसुम योजना, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता, माइनिंग और शिक्षा विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डॉ. सिंह ने विशेष रूप से सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम सीलिंग अश्विन के. पंवार, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, यूआईटी सचिव डॉ. पूजा सक्सेना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button