google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षक दिवस पर पाली से शुरू हुई अनोखी पहल, “रामसेतु की गिलहरी” अभियान ने दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पाली : शिक्षक दिवस के अवसर पर पाली जिला प्रशासन ने “रामसेतु की गिलहरी” अभियान की शुरुआत की। जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के मार्गदर्शन में यह मुहिम शुरू की गई, जिसका उद्देश्य है लोगों को यूज़ एंड थ्रो संस्कृति से दूर कर पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित करना।

कलेक्टर मंत्री ने बताया कि जैसे त्रेता युग में एक छोटी-सी गिलहरी ने रामसेतु निर्माण में अपना योगदान दिया था, वैसे ही आज हर नागरिक को अपनी सामर्थ्य के अनुसार छोटे-छोटे प्रयास कर प्रकृति बचाने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि “आज हम सबको नहीं सुधार सकते, लेकिन आत्म संयम के साथ व्यक्तिगत प्रयास कर समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।”

इस अभियान के तहत हर नागरिक, संस्था या लोकसेवक ई-संकल्प पत्र भरकर 51 दिन, 1 वर्ष या आजीवन अवधि का विकल्प चुन सकेगा। इसमें उन्हें तीन संकल्प लेने होंगे: यूज एंड थ्रो पेन का उपयोग बंद करना, डिस्पोजेबल कप छोड़ना, प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग बंद करना, संकल्प लेने वालों को ई-सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसमें उनका फोटो भी शामिल होगा। इसे वे अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकेंगे।

इस मुहिम की शुरुआत दिवानदी विद्यालय के 11 कार्मिकों के साथ की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य तुलसीराम ने संकल्प लिया कि जल्द ही पूरे विद्यालय परिसर को यूज एंड थ्रो वस्तुओं एवं विचार से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने बताया कि जल्द ही अन्य कार्यालयों, संस्थाओं और नागरिकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button