google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

संकल्प HEW-10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत बालिकाओं को दिया गया लिंग संवेदीकरण प्रशिक्षण

पाली : महिला अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “Sankalp HEW” अभियान के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का आज महत्वपूर्ण आयोजन संस्कार केंद्र सेकेंडरी स्कूल सूरजपोल, पाली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में लिंग संवेदीकरण की अवधारणा को समझाना और उन्हें लैंगिक समानता व भेदभाव के खिलाफ जागरूक बनाना था।

कार्यशाला में जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने बालिकाओं को लिंग आधारित पूर्वाग्रह, रूढ़ियों और भेदभाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लिंग संवेदीकरण का उद्देश्य समाज में समान अवसर, अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करना है ताकि कार्यस्थलों, स्कूलों और समाज में समावेशी वातावरण का निर्माण हो सके। साथ ही, उन्होंने बताया कि लिंग संवेदनशीलता कैसे सामाजिक संरचनाओं में व्याप्त गलत धारणाओं को पहचानकर सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित होती है।

राजश्री ने यह भी स्पष्ट किया कि लिंग संवेदीकरण से महिलाओं में तनाव और चिंता की समस्या कम होती है, आत्म-सम्मान बढ़ता है, और समाज में उन्हें सम्मानपूर्वक स्थान प्राप्त होता है। साथ ही, उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की ताकि बालिकाएं अपने अधिकारों से पूरी तरह अवगत हो सकें।

इस दौरान उपस्थित MTS इंदुबाला, जगदीश मंत्री, विमला मंत्री, सीमा मेम, दिलीप कुमार, मीनू मेम, नाजिया, प्रवीण कुमार सहित करीब 55-60 बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने जागरूकता कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और संवादात्मक सत्र में अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।
कार्यक्रम के अंत में समापन सत्र में प्राचार्य ने सभी बच्चों व विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में समान प्रकार के अभियान और कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button