डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) ने दो नए सयुंक्त सचिवों की की घोषणा

पाली : डॉ. अम्बेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन (अजाक) के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को और सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेशाध्यक्ष सेवानिवृत आईएएस राम चौरड़िया एवं सयुंक्त सचिव दौलाराम मेघवाल के निर्देशानुसार, पाली जिले की कार्यकारिणी में शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुभवी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राहुल परमार एवं ओम प्रकाश परमार को सयुंक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष लच्छाराम वाघेला ने इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को अपने कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी। दोनों नए सयुंक्त सचिवों को सामाजिक न्याय, कर्मचारी हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नियुक्तियों पर शिक्षक संगठनों, कर्मचारी यूनियनों और मंत्रालयिक कर्मचारियों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के इस निर्णय को बेहद स्वागतयोग्य बताते हुए उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में नवीन ऊर्जा एवं सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। राहुल परमार व ओम प्रकाश परमार ने भी अपने उद्बोधन में संगठन के उद्देश्य को समझते हुए सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान हेतु सक्रिय योगदान देने की बात कही।
अजाक प्रदेश नेतृत्व की यह पहल ना केवल कर्मचारियों में उत्साह का संचार करेगी, बल्कि संगठन की छवि को भी नई ऊँचाईयों पर पहुँचाएगी। आगामी समय में भी अजाक द्वारा समाजहित व कर्मचारी हित में निरंतर कदम उठाए जाने की उम्मीद जताई गई है।




